जम्मू कश्मीर और लद्दाख - सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी तथ्य

Jammu & Kashmir And Laddakh In Hindi

5 अगस्त , 2019 को राज्य सभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 प्रस्तुत किया गया , जिसके तहत -कश्मीर तथा लद्दाख को दो केन्द्रशासित प्रदेश घोषित किया गया ।

9 अगस्त , 2019 को यह विधेयक , राष्ट्रपति की स्वीकृति के पश्चात् अधिनियम बना ।

31 अक्टूबर , 2019 को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यह अधिनियम अंतिम रूप से लागू हो गया । इस तिथि से भारत में 28 राज्य और 9 केन्द्रशासित प्रदेश हो गए है ।

31 अक्टूबर , 2019 को जम्मू - कश्मीर राज्य भारत के नए दो केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर ( अनु . - 239 A के अनुसार ) तथा लद्दाख ( अनु -239 के अनुसार ) के रूप में विधिवत अस्तित्व में आया ।

2 नवम्बर , 2019 को दोनों नए केन्द्रशासित प्रदेशों का मानचित्र जारी किया गया ।

लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी , एक उप - राज्यपाल होगा जो वहाँ का शासन चलाएगा ।

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर के पहले उप - राज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू तथा लद्दाख के पहले उप - राज्यपाल राधा कृष्ण माथूर है ।

वर्तमान में केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर तथा शीतकालीन राजधानी जम्मू है ।

केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह है ।

जम्मू - कश्मीर को विधानसभा के साथ केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया है ।

अब जम्मू - कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा ।

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर की विधान सभा सदस्य की कुल संख्या 107 होगी , जिसमें से 24 सीटें पाक - अधिकृत कश्मीर के लिए रिक्त रखी जाएंगी ।

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर के लिए लोक सभा की 5 सीटें तथा राज्य सभा की 4 सीटें निर्धारित की गई है ।

वर्तमान में केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर में कुल 22 जिले है जिनके नाम है - अनंतनाग , बांदीपोरा , बारामूला , कुलगाम , बडगाम , डोडा , गांदरबल , जम्मू , कठुआ , किश्तवाड़ , पुंछ , कुपवाड़ा , पुलवामा , रामबन , रियासी , राजौरी , सांबा , शोपियां , श्रीनगर , उधमपुर , मीरपुर तथा मुजफ्फराबाद ।

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर के नए नक्शे में पाक अधिकृत दो जिलों मुजफ्फराबाद एवं मीरपुर को शामिल किया गया है ।

वर्तमान में केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में दो जिले है - लेह तथा कारगिल ।

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर का सबसे बड़ा जिला किश्तवाड़ है ।

पाक अधिकृत कश्मीर ( POK ) को लद्दाख में शामिल किया गया है ।

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर की सीमा दो राज्यों ( पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश ) तथा एक केन्द्रशासित प्रदेश ( लद्दाख ) से लगती है ।

केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख की सीमा एक राज्य ( हिमाचल प्रदेश ) तथा एक केन्द्रशासित प्रदेश ( जम्मू - कश्मीर ) से लगती है ।

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर एकमात्र देश पाकिस्तान के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करती है ।

केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख तीन देशों ( पाकिस्तान , अफगानिस्तान तथा चीन ) के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करती है ।

वर्तमान में तीन केन्द्रशासित प्रदेशों ( दिल्ली , पुदुचेरी तथा जम्मू - कश्मीर ) में विधान सभा है ।

वर्तमान में कुल छः राज्यों ( उत्तर प्रदेश , बिहार , कर्नाटक , तेलंगाना , महाराष्ट्र तथा आंध्र प्रदेश ) में विधान परिषद् है ।

वर्तमान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख तथा सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है ।

वर्तमान में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली तथा सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है ।

वर्तमान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला लेह ( पहले - कच्छ ) तथा सबसे छोटा जिला माहे ( पुदुचेरी ) है ।

परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

राज्य के रूप में जम्मू - कश्मीर की स्थापना - 26 अक्टूबर , 1947

जम्मू - कश्मीर में अनुच्छेद -370 लागू हुआ - 17 अक्टूबर , 1949 को

जम्मू - कश्मीर में धारा 35 - A को लागू किया गया - 14 मई , 1954

जम्मू - कश्मीर का संविधान लागू हुआ था - 26 जनवरी , 1957 को

वर्तमान में विशेष दर्जा प्राप्त राज्यों की कुल संख्या - 10

जम्मू - कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त -5 अगस्त , 2019

जम्मू - कश्मीर तथा लद्दाख केन्द्रशासित प्रदेश के रूप में आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया - 31 अक्टूबर , 2019 को

अनुच्छेद -370 संबंधित है - संविधान के भाग -21 से

पहले जम्मू - कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल होता था- 6 वर्ष का

अनुच्छेद -370 में कुल कितने खंड थे - तीन

जम्मू - कश्मीर से अनु . - 370 का खंड नहीं हटाया गया है- खंड -1

Download PDF

Download & Share PDF With Friends

Download PDF
Free
Knowledge Hub

Your Knowledge Booster..!

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post