भाजकता के नियम (Rules Of Divisiblity)

Rules Of Divisiblity

✶ 2 का नियम - दी गयी संख्या का इकाई का अंक 0 , 2 , 4 , 6 , 8 में से होना चाहिए |

✶ 3 का नियम - संख्या के अंकों का योग 3 से विभक्त होना चाहिए |

✶ 4 का नियम - संख्या के अंतिम दो अंक से बनी संख्या 4 से विभक्त होनी चाहिए |

✶ 5 का नियम - इकाई का अंक 0 या 5 होना चाहिए |

✶ 6 का नियम - दी गयी संख्या 2 तथा 3 दोनों से विभक्त होनी चाहिए |

✶ 8 का नियम - संख्या के अंतिम तीन अंक से बनी संख्या 8 से विभक्त होनी चाहिए |

✶ 9 का नियम - संख्या के अंकों का योग 9 से विभक्त होना चाहिए |

✶ 10 का नियम - इकाई का अंक 0 होना चाहिए |

✶ 11 का नियम - संख्या के सम स्थानों के अंकों का योग तथा विषम स्थानों के अंकों का योग का अंतर 0 होना चाहिए या 11 का गुणज होना चाहिए |

✶ 12 का नियम - संख्या 3 एवं 4 दोनों से विभाजित होनी चाहिए |

✶ 16 का नियम - संख्या के अंतिम चार अंक से बनी संख्या 16 से विभक्त होनी चाहिए |

✶ 25 का नियम - संख्या के अंतिम दो अंक 00 , 25 , 50 , एवं 75 होनी चाहिए |

यदि कोई संख्या दो या दो से अधिक संख्याओं से अलग - अलग विभक्त होती है , तो वह संख्या उन दी गयी संख्याओं के ल . स . (LCM) से सदैव विभक्त होगी |


Also Read - वैदिक गणित से प्रश्न हल करने के सूत्र व विधियां

Download PDF

Download & Share PDF With Friends

Download PDF
Free
Knowledge Hub

Your Knowledge Booster..!

1 Comments

Post a Comment
Previous Post Next Post