उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान

यहाँ उत्तर प्रदेश के सामन्य ज्ञान के निम्नलिखित मुद्दों का उल्लेख किया गया है -:

  1. उत्तर प्रदेश से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
  2. उत्तर प्रदेश का इतिहास
  3. उत्तर प्रदेश का भूगोल
  4. उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था
  5. उत्तर प्रदेश में यातायात और परिवहन

You Can Also Download The PDF Of This Post.

uttar pradesh g.k.

उत्तर प्रदेश से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

❍राजधानी - लखनऊ
❍ जनसंख्या - 19,98,12,341
❍ गठन - 24 जनवरी 1950
❍ स्थापना दिवस- 1 नवम्बर 1956
❍ क्षेत्रफल - 2,40,928 किमी²
❍ ज़िले - 75
❍ तहसीलों की संख्या- 332
❍ सम्भागों की संख्या- 18
❍ घनत्व - 829 /किमी²
❍ राजभाषा - हिन्दी, उर्दू
❍ सबसे बड़ा शहर - कानपुर
❍ भाषा- हिन्दी (उर्दू दूसरी राजभाषा)
❍ राजकीय पक्षी- सारस या क्रौँच
❍ राजकीय पेड़- अशोक
❍ राजकीय पुष्प- पलाश
❍ राजकीय चिन्ह- मछली एवं तीर कमान
❍ सरकार - उत्तर प्रदेश सरकार
❍ राज्यपाल - राम नाईक जी
❍ मुख्यमंत्री - योगी आदित्यनाथ (भाजपा)
❍ विधानमण्डल - द्विसदनीय
❍ विधान परिषद - 99+1 सीटें
❍ विधान सभा - 403+1 सीटें
❍ भारतीय संसद -
राज्य सभा -31 सीटें
लोक सभा - 80 सीटें
❍ उच्च न्यायालय - इलाहाबाद (खण्डपीठ- लखनऊ)
❍ डाक सूचक संख्या - 20 से 28
❍ वाहन अक्षर - UP
❍ आइएसओ - 3166-2 IN-UP

उत्तर प्रदेश का इतिहास

उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है। ये प्रदेश गंगा, यमुना और सरस्वती नामक ऐतिहासिक नदियों का दोआब क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश में लगभग 2000 ईसापूर्व आर्यों के आगमन ने वर्तमान हिन्दू संस्कृति की आरम्भिक नींव रखी थी।
उत्तर प्रदेश में 400 ईसापूर्व के काल से नंद और मौर्य वंश ने जो साम्राज्य की शुरुआत की और बाद में यहाँ शुंग, कुषाण, गुप्त, पाल, राष्ट्रकूट फिर मुगलों ने शासन किया । उत्तर प्रदेश बौद्ध धर्म के प्रेरणादायी अतीत की गाथा की भूमि भी रहा है। वर्तमान के प्रदेश में शानदार स्मारक, किले, संग्रहालय और अन्य सांस्कृतिक विरासतें मौजूद हैं ।

  • बौद्धकाल में उत्तर प्रदेश में बौद्ध संस्कृति, का उदय हुआ। बुद्ध ने अपना पहला उपदेश वाराणसी के निकट सारनाथ में दिया और एक ऐसे धर्म की नींव रखी, जो न केवल भारत में, बल्कि चीन व जापान जैसे देशों तक भी फैला। बुद्ध में उत्तर प्रदेश के कुशी नगर में अपने शरीर का त्याग किया था ।
    उत्तर भारत के 16 महाजनपदों में से 7 महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश की सीमा के अंतर्गत ही थे ।उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ का मंदिर भी है जो कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है ।
  • मुस्लिम काल - उत्तर प्रदेश में मुस्लिम काल की शुरुआत तब हुई जब मुहम्मद ग़ोरी ने गहड़वालों को हराकर उत्तर प्रदेश पर शासन शुरू किया ।लगभग 650 वर्षों तक उत्तर प्रदेश पर भी किसी न किसी मुस्लिम वंश का शासन रहा ।उत्तर प्रदेश का सबसे सफल मुस्लिम शासक अकबर था ,जिसने प्रदेश में वास्तुशिल्प, साहित्य, चित्रकला और संगीत को बढावा दिया ।
  • ब्रिटिश काल के अंतर्गत लगभग 75 वर्षों तक प्रदेश पर अंग्रेजों ने शासन किया ।
    अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले 10 मई 1857 ई. को उत्तर प्रदेश के मेरठ में विद्रोह की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे ये विद्रोह पूरे भारत में फैल गया ।उत्तर प्रदेश ने देश को मोतीलाल नेहरू, मदन मोहन मालवीय, जवाहरलाल नेहरू और पुरुषोत्तम दास टंडन जैसे महत्त्वपूर्ण राष्ट्रवादी राजनीतिक नेता दिए।
  • आजादी के बाद उत्तर प्रदेश - आजादी के 2 साल में प्रदेश की सीमा में टिहरी गढ़वाल और रामपुर के स्वायत्त राज्यों को संयुक्त प्रान्त में शामिल कर लिया गया। 24 जनवरी 1950 को इस संयुक्त प्रान्त का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया । गोविंद वल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री बने। अक्टूबर 1963 में सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश एवं भारत की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री बनीं।
  • राज्य का विभाजन - 9 नवम्बर, 2000 में उत्तर प्रदेश के पश्चिमोत्तर हिस्से से उत्तरांचल के नए राज्य का, जिसमें कुमाऊँ और गढ़वाल के पहाड़ी क्षेत्र शामिल थे, गठन किया गया।जिसे आज हम उत्तराखंड के नाम से जानते हैं ।

उत्तर प्रदेश का भूगोल

  • उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल - 240928 वर्ग किलोमीटर
  • अक्षांशीय विस्तार - 23"52' से 30"25' तक (उत्तरी अक्षांश )
  • देशांतरीय विस्तार -77"3' से 84"39' तक
  • भारत के राज्यों में क्षेत्रफल में स्थान -चौथा
  • देश के क्षेत्रफल का कुल है -7.33%

उत्तर प्रदेश 8 राज्यों - उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार से घिरा राज्य है ।उत्तर प्रदेश को प्रमुख रूप से तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है -:

  1. उत्तर में हिमालय का
  2. मध्य में गंगा का मैदानी भाग
  3. दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्र

उत्तर प्रदेश के भौगोलिक तत्व निम्न प्रकार से हैं -:

  • भूमि -उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा गंगा के मैदान में है।उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग अत्यधिक उपजाऊ हैं । इसके मैदानी भागों का निर्माण गंगा एवं इसकी सहायक सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ अवसादों से हुआ है ।
  • नदियाँ -उत्तर प्रदेश की नदियाँ मुख्यतः हिमालय पर्वत , गंगा के मैदानी भाग , दक्षिणी पठार से निकलती है । यहाँ की प्रमुख नदियाँ गंगा, यमुना, बेतवा, केन, चम्बल, घाघरा, गोमती व सोन हैं ।
  • मृदा - उत्तर प्रदेश के क्षेत्रफल का लगभग दो-तिहाई भाग जलोढ़ मिट्टी की गहरी परत से ढंका है। यहाँ की मृदा अत्यधिक उपजाऊ है । राज्य के दक्षिणी भाग की मिट्टी सामान्यतया मिश्रित लाल और काली या लाल से लेकर पीली है।
  • जलवायु - उत्तर प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है। राज्य में लगभग 90 प्रतिशत वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान होती है, जो जून से सितम्बर तक होती है।
  • वनस्पति एवं प्राणी जीवन - विविध स्थलाकृति एवं जलवायु के कारण इस क्षेत्र का प्राणी जीवन समृद्ध है। इस क्षेत्र में शेर, तेंदुआ, हाथी, जंगली सूअर, घड़ियाल के साथ-साथ कबूतर, फ़ाख्ता, जंगली बत्तख़, तीतर, मोर, कठफोड़वा, नीलकंठ और बटेर पाए जाते हैं । वन्य जीवन के संरक्षण के लिए सरकार ने 'चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य' और 'दुधवा अभयारण्य' सहित कई अभयारण्य स्थापित किए हैं।

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था

  • उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है ।राज्य में महत्वपूर्ण खनिज एवं ऊर्जा संसाधनों की कमी है ।यहां पर मुख्य रूप से सिलिका ,चूना पत्थर व कोयले जैसे खनिज पदार्थ पाए जाते हैं और यहां जिप्सम, मैग्नेटाइट, फास्फोराइट और बॉक्साइट के अल्प भंडार भी पाए जाते हैं ।
  • उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है ।यहॉँ की मुख्य फ़सलें चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना हैं ।
  • राज्य के मुख्य उद्योग चीनी उद्योग , वस्त्र उद्योग ,हस्तशिल्प, क़ालीन, पीतल की वस्तुएँ, जूते-चप्पल, चमड़ा उद्योग आदि हैं कानपुर के चमड़े का जूता , भदोई व मिर्ज़ापुर के क़ालीन पूरी दुनिया में मशहूर है।

उत्तर प्रदेश में यातायात और परिवहन

  • सड़कें -उत्तर प्रदेश की सड़कों की कुल लंबाई 1,18,946 किलोमीटर है ,जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। इसमें 3,869 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग, 9,097 किलोमीटर प्रांतीय राजमार्ग, 1,05,980 किलोमीटर अन्य ज़िला सड़कें और 72,931 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें हैं।
  • रेलवे मार्ग - रेलवे का उत्तरी नेटवर्क का मुख्य जंक्शन राजधानी लखनऊ है। उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय इलाहाबाद में है । उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत इलाहाबाद, कानपुर, झाँसी, आगरा, बांदा, चित्रकूट, टूंडला, इटावा, आदि स्टेशन हैं। उत्तर प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण रेल जंक्शन- मथुरा, पं दीनदयाल उपाधयाय, जौनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, फ़ैज़ाबाद, बरेली और सीतापुर हैं।
  • उड्डयन विभाग - उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, झांसी, बरेली, ग़ाज़ियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर और रायबरेली में हवाई अड्डे हैं।

Download PDF

Download & Share PDF With Friends

Download PDF
Free

उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण PDF

  • Uttar Pradesh's major festivals
  • उत्तर प्रदेश _ एक परिचय
  • उत्तर प्रदेश _ जनगणना 2011
  • उत्तर प्रदेश का इतिहास
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख नृत्य
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योग
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख खनिज
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख ताल_झीले
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख पक्षी विहार
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन व ऐतिहासिक स्थल
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख बांध
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले_उत्सव
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख शोध संस्थान
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख संग्रहालय
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डे
  • उत्तर प्रदेश के वन्य जीव विहार_अभ्यारण्य
  • उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख वैज्ञानिक अनुसन्धान संस्थान
  • Knowledge Hub

    Your Knowledge Booster..!

    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post