समसामयिक महत्वपूर्ण तथ्य दिसम्बर 2022

current affairs hindi december 2022

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के किस वरिष्ठ नेता को 17 अक्टूबर, 2022 को हुए मतदान में पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है ?

मल्लिकार्जुन खड़गे

गुजरात में भारतीय वायुसेना का नया एयरबेस कहाँ बनने जा रहा है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर, 2022 को रखी ?

डीसा (बनासकांठा)

राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय के किस न्यायमूर्ति को भारत का 9 नवम्बर, 2022 से प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है ?

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष, 18 अक्टूबर, 2022 को, मुम्बई के ताज होटल में हुई बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग में किस पूर्व खिलाड़ी को चुना गया ?

रोजर बिन्नी

17वाँ प्रवासी भारतीय दिवस समारोह 8-10 जनवरी, 2023 से भारत में कहाँ आयोजित किया जाएगा ?

इंदौर (मध्य प्रदेश)

किस भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी ने विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2022 में पुरुषों का खिताब जीता ?

पंकज आडवाणी

18 अक्टूबर, 2022 को भाकपा की विजयवाड़ा में सम्पन्न 24वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक में सर्वसम्मति से पुनः किसको लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का महासचिव चुना गया है ?

डी. राजा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सबसे भारी किस रॉकेट से, वनवेत्र (One Web) ब्रिटिश ग्राहक के सभी 36 ब्रॉडबैंड संचार उपग्रहों को निर्धारित निचली कक्षाओं (एलईओ) में 22 अक्टूबर, 2022 को स्थापित किया गया ?

एलवीएम 3 (LVM3)

इंटरपोल महासभा की 90वीं बैठक 18-21 अक्टूबर, 2022 की अवधि में किस देश में लगभग 25 वर्षों के अन्तराल के बाद आयोजित हुई ?

भारत (नई दिल्ली)

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अध्यक्ष के रूप में एससीओ के अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी 2023 में कौन करेगा ?

भारत

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने किस देश की टीम को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में हराकर खिताब जीता ?

श्रीलंका

पाँचवी दक्षिण एशियाई जियो साइंस कॉन्फ्रेंस व प्रदर्शनी 'जियो इंडिया' का आयोजन 14-16 अक्टूबर, 2022 में कहाँ हुआ ?

भारत (जयपुर)

अक्टूबर में 121 देशों के लिए जारी वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (Global Hunger Index) में भारत की स्थिति क्या है ?

107वाँ स्थान

भारत के किस पड़ोसी देश को फाइनेंशल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने अक्टूबर 2022 में अपनी ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया है ?

पाकिस्तान

ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री, 25 अक्टूबर, 2022 को, कौन बने ?

ऋषि सुनक

बंगाल की खाड़ी में अक्टूबर के अन्तिम सप्ताह में आए किस चक्रवाती तूफान ने पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाई ?

चक्रवाती तूफान सितरंग

अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पाँचवीं बैठक 17 से 20 अक्टूबर, 2022 में कहाँ सम्पन्न हुई ?

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 अक्टूबर, 2022 को गुजरात में पर्यावरण संरक्षण के लिए किस आन्दोलन का प्रारम्भ किया ?

LIFE (Lifestyle for the Environment) आन्दोलन

विश्व की 369 फीट सबसे ऊँची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम कहाँ स्थापित की गई है ?

नाथद्वारा ( राजस्थान)

भारत के किस पड़ोसी देश में 9 नवम्बर, 2022 को 6.3 तीव्रता का भूकम्प आया था ?

नेपाल

दुधवा, पीलीभीत और अमनगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व किसे बनाया गया है ?

रानीपुर टाइगर रिजर्व

पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्व. जनरल बिपिन रावत, लेखक और गीतकार स्व गिरीश चंद्र तिवारी, पत्रकार स्व. वीरेन डंगवाल के साथ किसे उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किया गया है ?

अजीत कुमार डोभाल, प्रसून जोशी

गांधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा कुलदीप नैयर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार 2021 और 2022 किन दो पत्रकारों को 12 नवम्बर, 2022 को दिल्ली में दिया। गया ?

अजीत अंजुम (2021), आरफा खानम शेरवानी (2022)

विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा (FIFA) का 20 नवम्बर से 18 दिसम्बर, 2022 तक होने वाला वर्ल्ड कप किस मध्य एशिया के देश में आयोजित किया जा रहा है ?

कतर

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस दिन को बच्चों के यौन शोषण और दुर्वावहार को उजागर करने के मकसद से मनाने के एक प्रस्ताव को 7 नवम्बर, 2022 को मंजूरी दी है ?

18 नवम्बर

2023 महिला विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी 2006 व 2018 के बाद तीसरी बार किस देश को मिली है ?

भारत (नई दिल्ली)

अन्तर्राष्ट्रीय रैकिंग एजेंसी क्वाक्वेरेली साइमंड्स की ओर से नवम्बर 2022 में जारी की गई QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 के अनुसार दक्षिणी एशिया का टॉप शैक्षणिक संस्थान कौनसा है ?

आईआईटी बॉम्बे

के के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 2022 का बिहारी पुरस्कार (32वाँ) राजस्थान के किस साहित्यिक आलोचक व लेखक को उनकी कृति 'पचरंग चोला पहर सखी री के लिए दिया गया है ?

डॉ. माधव हाड़ा

G-20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवम्बर, 2022 को इंडोनेशिया में बाली में हुआ जी-20 का आगामी 18वाँ शिखर सम्मेलन 2023 में किस देश में होगा ?

भारत

तूफान इयान द्वारा तवाही करने के कुछ ही हफ्तों बाद नवम्बर 2022 में किस तूफान ने संयुक्त राज्य अमरीका के फ्लोरिडा के पूर्वी तट पर तबाही की ?

तूफान निकोल

Download PDF

Download & Share PDF With Friends

Download PDF
Free

Tags - Pratiyogita Darpan Current Affairs Hindi December 2022 PDF Download

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post